Move to Jagran APP

22 जुलाई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 22 जुलाई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 06:12 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 04:31 PM (IST)
22 जुलाई 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर, पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रृंगार द्वितीया।

राशिफल

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, लेकिन पिता से तनाव मिल सकता है।

कर्क: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: कर्मक्षेत्र में व्यवधान आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लंबे समय से रुके पड़े कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि के योग हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। कुछ व्यावसायिक समस्या आ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। मधुर संबंध बनेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.