Move to Jagran APP

21 मई 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के रिश्तों में मधुरता आएगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 21 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 06:15 AM (IST)
21 मई 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के रिश्तों में मधुरता आएगी
21 मई 2019 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के रिश्तों में मधुरता आएगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 01:26 बजे से रात्रि 01:41 बजे तक।

राशिफल

मेष राशि (Aries): धर्मगुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृष राशि (Taurus): अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई के कारण तनाव मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

सिंह राशि (Leo): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo): राजनीतिक कार्य में व्यस्त होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra): शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius): बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर राशि (Capricorn): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन विरोधी तनाव दे सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces): किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान भी बढ़ेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.