Move to Jagran APP

21 मार्च 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 मार्च 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 09:20 AM (IST)
21 मार्च 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

विशेष: शनि प्रदोष व्रत, वारुणी योग।

पंचक: प्रात: 06:20 बजे से 26 मार्च को प्रात: 07:16 बजे तक।

रा​शिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: रिश्तों में मधुरता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वायु विकार कष्ट का कारण होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में तनाव मिल सकता है।

तुला: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नया अनुबंध प्राप्त हो सकता है। शासन सत्ता से सहयोग लेने में किसी सीमा तक सफल हो सकते हैं।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति जोखिम न उठाएं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा भी संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.