Move to Jagran APP

21 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के अए आज का दिन शानदार, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 21 जून 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचाग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 07:26 AM (IST)
21 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के अए आज का दिन शानदार, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
21 जून 2020 का राशिफल: तुला राशि वालों के अए आज का दिन शानदार, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य ग्रहण, स्नानदान की अमावस्या।

विशेष: मिथुन राशि एवं मृगशिरा नक्षत्र पर खण्डग्रास सूर्य ग्रहण।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मधुर संबंधों की शुरुआत होगी। 

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होगी। पिता या उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शाही खर्च से बचें, जबकि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। नए मार्ग खुलेंगे।

सिंह: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

कन्या: जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास किसी सीमा तक सफलता देगा। आपसी संबंध मजबूत बनेंगे। 

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। 

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सावधानी बरतें, सतर्क रहें।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

मकर: धन, पद और प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी में मिठास बनाएं रखें। 

कुंभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन धन व्यय के कारण से मन चिंतित रहेगा। 

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.