Move to Jagran APP

19 मार्च 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today आज क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 मार्च 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 07:29 AM (IST)
19 मार्च 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
19 मार्च 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पाप मोचनी एकादशी।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष: कुछ व्यावसायिक एवं कुछ पारिवारिक परेशानी मिल सकती है। संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: निजी संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन रहेगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी भी तनाव का कारण हो सकता है, लेकिन बुद्धि कौशल से चली आ रही समस्या का निश्चित तौर पर समाधान होगा।

कन्या: राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव किसी तीसरे के कारण आएगा, सावधानी रखें।

धनु: पारिवारिक और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपकी प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

मीन: व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.