Move to Jagran APP

19 जून 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 06:33 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 06:59 AM (IST)
19 जून 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शुक्लादेवी का पूजन।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

वृष: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

सिंह: गुरु के वक्री होने से संतान या जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी रहेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।

तुला: भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक दृष्टि से सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सावधानी बरतें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा या संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.