Move to Jagran APP

18 मई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक तनाव से धैर्य न खोएं, सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 18 मई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 18 May 2020 07:03 AM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 07:04 AM (IST)
18 मई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक तनाव से धैर्य न खोएं, सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है
18 मई 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक तनाव से धैर्य न खोएं, सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07.30 बजे से 09:00 बजे तक।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अचला एकादशी।

राशिफल

मेष: भावुकता बढ़ेगी। सहयोग देना अच्छी बात है, लेकिन अपने को सुरक्षित रखते हुए सहयोग करें क्योंकि पांच ग्रह वक्री समस्याएं दे सकते हैं।

वृष: विरोधी पक्ष परास्त होगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। घर के मुखिया या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। भय पर नियंत्रण होगा।

मिथुन: दूसरे पर अधिक विश्वास कष्टदायी हो सकता है। न हस्तक्षेप करें और न ही स्वीकार करें। आपकी राशि से बारहवें होंगे सूर्य, बुध और शुक्र हैं, जो समस्या देंगे।

कर्क: शिक्षा के क्षेत्र मे आशातीत सफलता मिलेगी। किया जा रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। भले ही आधुनिक तकनीकी का उपयोग करना पड़े।

सिंह: आंशिक रूप से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।

कन्या: विचारों में दृढ़ता आएगी, जिससे आत्मबल बढ़ेगा। धार्मिक या सांस्कृतिक चिंतन से जीवन व्यवस्थित होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा और विरोधी रिश्तेदार परास्त होंगे। निजी सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

वृश्चिक: ससुराल पक्ष या जीवनसाथी से सहयोग या परामर्श आत्मबल में सहायक होगा। निमार्ण या सृजन की स्थिति नई चेतना को जन्म देगी।

धनु: रोग और शत्रु पर विजय प्राप्त करने में सक्षम होंगे। महात्वाकांक्षा जो प्रभावहीन हो रही थी फिर से जागृत होगी और भविष्य में सफल भी होगी।

मकर: शिक्षा के क्षेत्र मे आधुनिक तरीके सफलता देंगे। पारिवरिक और आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप से सुधार होगा। प्रयास से सफलता मिलेगी।

कुंभ: आर्थिक तनाव और जिम्मेदारियों का बोझ मन को विचलित कर सकता है। धैर्य का त्याग न करें। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

मीन: पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। धन की इच्छा तनाव को जन्म देगी, जिस कारण से कोई ऐसी गलती हो सकती है, जो हितकर न हो।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.