Move to Jagran APP

18 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 18 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 07:30 AM (IST)
18 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 02:33 बजे तक।

राशिफल

मेष: जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष: पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। दैनिक रोजी-रोटी की दिशा में सफलता मिलेगी। सृजन एवं निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

धनु: वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर: पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से रिश्तों में सुधार आएगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। वाणी पर संयम न रखने से व्यावसायिक समस्या आ सकती है।

कुंभ: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा की योजना फलीभूत होगी। सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.