17 मई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी
Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 17 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: शाम 04.30 बजे से 06.00 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर समाप्त।
विशेष: पंचक।
राशिफल
मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है, जबकि शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आंशिक सुधार होगा। कुछ व्यावसायिक स्थिति ठीक होगी।
वृष: बहुप्रतिक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रियजन से भेंट होगी।
मिथुन: अज्ञात भय मन को निर्बल बनाएगा, इसलिए आज लाल वस्त्र और लाल वस्तुओं का प्रयोग न करें। संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने मे सफल होंगे।
कर्क: कोई ऐसा कार्य हो सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप से सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
सिंह: महिला अधिकारी का सहयोग मिल सकता है, लेकिन किसी विरोधी के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही उचित नहीं होगी।
कन्या: संतान के दायित्व की पूर्ति करने में सफल होंगे। बहुप्रतिक्षित कार्य के सम्पन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा।
तुला: विरोध पक्ष प्रभावहीन होगा। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। अज्ञात भय से मुक्ति मिलेगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में कालसर्प व्यवधान भी देगा।
वृश्चिक: बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। संबंधों की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्य सफल होंगे।
धनु: चल रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। यद्यपि रोग या विरेाधी तनाव का कारण रहेंगे, लेकिन आपका आत्मबल परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करेगा।
मकर: बुद्धि कौशल से रुके हुए कार्य करने में सफलता मिलेगी, लेकिन वक्री शनि और गुरु अचेतन मस्तिष्क में भय दे सकते हैं। अपने आप को व्यस्त रखें।
कुंभ: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति करने में सफल होंगे। आंशिक रूप से आर्थिक पक्ष भी प्रभावी होगा।
मीन: रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।