Move to Jagran APP

17 मई 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 17 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 04:51 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 06:15 AM (IST)
17 मई 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी
17 मई 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री नृसिंह जयंती।

विशेष: चतुर्दशी तिथि क्षय।

मेष राशि (Aries): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष राशि (Taurus): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। लंबी यात्रा या देशाटन की स्थिति सुखद होगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कर्क राशि (Cancer): उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

सिंह राशि (Leo): जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कन्या राशि (Virgo): निजी संबंध मधुर होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकते हैं। शारीरिक या मानसिक तनाव का योग है।

मकर राशि (Capricorn): स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन राशि (Pisces): रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.