Move to Jagran APP

14 मई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को वाणी पर संयम न रखने से तनाव मिल सकता है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 14 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 06:00 AM (IST)
14 मई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को वाणी पर संयम न रखने से तनाव मिल सकता है
14 मई 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को वाणी पर संयम न रखने से तनाव मिल सकता है

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा : रात्रि 11:48 बजे से 15 मई को पूर्वाह्न 10:36 बजे तक।

विक्रम संवत 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष एकादशी, 10 घंटे 36 मिनट तक तत्पश्चात द्वादशी, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 07 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र, वज्र योग 23 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग, कन्या में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): सूर्य का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृष राशि (Taurus): आपकी राशि में सूर्य का प्रभाव आत्मविश्वास देने वाला है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में सफलता देगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मांगलिक और राजनैतिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini): जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

कर्क राशि (Cancer): शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी, शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

सिंह राशि (Leo): शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर ले जाएगा।

कन्या राशि (Virgo): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन उच्च अधिकारी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि (Libra): दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वाणी पर संयम न रखने से तनाव मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

धनु राशि (Sagittarius): बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर ले जाएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक और आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

मकर राशि (Capricorn): गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ राशि (Aquarius): निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता की ओर ले जाएगा।

मीन राशि (Pisces): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। निजी संबंध मधुर होंगे। किसी समारोह में व्यस्त रह सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.