Move to Jagran APP

13 अक्टूबर 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today आज दुर्गा अष्टमी पर पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 अक्टूबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 13 Oct 2021 07:35 AM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 02:45 PM (IST)
13 अक्टूबर 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी
13 अक्टूबर 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: दुर्गाष्टमी।

आज की भद्रा: प्रात: 08:56 बजे तक।

राशिफल

मेष: वाणी पर संयम रखें। विष योग के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है, जबकि गजकेसरी योग के कारण पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: गजकेसरी योग के चलते व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: विष योग स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। वाणी पर भी संयम रखें। भगवती काली की साधना फलीभूत हो सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: रोग या शत्रु शारीरिक और मानसिक पीड़ा दे सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। संबंध मधुर होंगे।

कन्या: जोखिम भरा कार्य न करें। मन अशांत रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला: गज केसरी योग सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी महिला सहयोगी से तनाव मिल सकता है। धैर्य से काम लेना हितकर है।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दूसरों को अपने मामले मे हस्तक्षेप न करने दें। वह कष्टकारी हो सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

धनु: स्वयं का निर्णय ही प्रगति में सहायक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों के निर्वाह में जीवनसाथी का परामर्श अवश्य लें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

कुंभ: जल्दबाजी कष्टदायी हो सकती है। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक स्तर पर सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। भौतिक दृष्टि से प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.