Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 जनवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों के नौकरी या व्यवसाय के प्रयास होंगे सफल, संबंधों में आएगा सुधार

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Mon, 13 Jan 2020 08:07 AM (IST)

    Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 13 जनवरी 2020 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

    13 जनवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों के नौकरी या व्यवसाय के प्रयास होंगे सफल, संबंधों में आएगा सुधार

    राशियों का असर

    12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: सोमवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक। 

    आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीगणेशजी की उत्पत्ति, श्रीगणेश चतुर्थी व्रत। 

    आज की भद्रा: प्रात: 06:53 बजे से सायं 05:22 बजे तक। 

    राशिफल

    मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

    वृष: संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। 

    मिथुन: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खानपान में संयम बरतें। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाने की संभावना है। 

    कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। 

    सिंह: संबंधों में मधुरता आएगी। वाणी पर संयम रखें। भावुकता कष्टदायी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है।

    कन्या: आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। व्यय अधिक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

    तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। 

    वृश्चिक: रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी प्रियजन से भेंट होगी। 

    धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक श्रम करना पड़ेगा। नई नौकरी या नया व्यवसाय करने का प्रयास सार्थक होगा। संबंधों में सुधार आएगा।

    मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन पारिवारिक तनाव मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

    कुंभ: शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निजी कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। 

    मीन: राजनैतिक सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी।