Move to Jagran APP

12 मई 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 12 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:00 AM (IST)
12 मई 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
12 मई 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : श्री बगलामुखी जयंती।

आज की भद्रा : प्रात: 06:42 बजे तक। 

विक्रम संवत 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष नवमी, 15 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, मघा नक्षत्र 10 घंटे 27 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, ध्रुव योग 08 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात व्याघात योग, सिंह में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष राशि (Taurus): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। वाणी पर संयम न रखने से व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग से ग्रसित होने से बचने के लिए सजगता बरतनी होगी।

मिथुन राशि (Gemini): व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रक्तचाप के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, जबकि शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। 

कर्क राशि (Cancer): व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में दखल देंगे। मधुर संबंध बनेंगे। 

सिंह राशि (Leo): व्यावसायिक प्रतिष्ठा फलीभूत होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि (Virgo): व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा।

तुला राशि (Libra): संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे, लेकिन बीमारी और दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। 

धनु राशि (Sagittarius): जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। कटु वचन बोलने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn): व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बिगड़े कार्य बनने शुरू होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धन, यश, कीर्ति और सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मीन राशि (Pisces): यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.