Move to Jagran APP

12 मार्च 2020 का राशिफल: मकर रा​शि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 12 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 08:14 AM (IST)
12 मार्च 2020 का राशिफल: मकर रा​शि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सचेत रहें
12 मार्च 2020 का राशिफल: मकर रा​शि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: मध्याह्न 12:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: आर्थिक योजना सार्थक होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या बहन के कारण तनाव मिल सकता है, जबकि उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। मैत्री संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन शिक्षा या संतान तनाव का कारण रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाही खर्च से बचना चाहिए। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा में जोखिम न उठाएं।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शाही खर्च से बचें। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु: मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित होंगे। वाणी पर संयम रखें। संतान का सहयोग रहेगा।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.