Move to Jagran APP

11 नवंबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन विवादों में फंस सकते हैं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 04:23 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 08:53 AM (IST)
11 नवंबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन विवादों में फंस सकते हैं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से सायं 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा: सायं 06:02 बजे से 12 नवंबर को 06:34 बजे तक।

विशेष: बुध अस्त पश्चिम।

राशिफल

मेष: धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन हानि की आशंका है। 

वृष: अज्ञात शत्रु से तनाव मिल सकता है। धर्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी।

मिथुन: लंबी यात्रा का योग है, फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

कर्क: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। 

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है।

 कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन रहेगा।

वृश्चिक: कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। 

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

मकर: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

कुंभ: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

मीन: विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.