Move to Jagran APP

11 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 04:41 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 09:36 AM (IST)
11 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी
11 जुलाई 2019 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गिरिजा पूजा।

राशिफल

मेष: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

वृष: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन आदि की दिशा में सफलता मिलेगी, लेकिन प्रियजन पीड़ा का भी योग है। 

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कर्क: धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

 सिंह: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। 

तुला: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। 

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। 

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। 

मकर: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। कर्म क्षेत्र में बाधा आएगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। 

कुंभ: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.