Move to Jagran APP

11 अप्रैल 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए भौतिक उपलब्धि का योग है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 अप्रैल 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 09:17 AM (IST)
11 अप्रैल 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए भौतिक उपलब्धि का योग है
11 अप्रैल 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के लिए भौतिक उपलब्धि का योग है

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, चैत्र मास,  शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : स्कंद षष्ठी।

विशेष : बुध मीन राशि में।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष सप्तमी 13 घंटे 24 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, आद्र्रा नक्षत्र 09 घंटे 54 मिनट तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र, अतिगंड योग 13 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात सुकर्मा योग, मिथुन में चंद्रमा 27 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात कर्क में।

राशिफल

मेष राशि (Aries): पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष राशि (Taurus):  किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि (Cancer): भावुकता पर नियंत्रण रखें। पड़ोंसी या निकट के व्यक्ति के कारण तनाव मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह राशि (Leo): धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिन न उठाएं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या राशि (Virgo): राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

तुला राशि (Libra): महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु राशि (Sagittarius): व्यावसायिक योजना महत्वपूर्ण होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफलता देने वाला होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn):  व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कुंभ राशि (Aquarius): विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन राशि (Pisces): संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। भौतिक उपलब्धि का योग है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.