Move to Jagran APP

10 सितंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 10 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 11:15 AM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 09:22 AM (IST)
10 सितंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा
10 सितंबर 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: वामन द्वादशी।

विशेष: बुध कन्या राशि में।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यस्तता रहेगी। 

मिथुन: भागदौड़ रहेगी। आपाधापी की स्थिति बनेगी। मन खिन्न हो सकता है, लेकिन पुरुषार्थ के बल पर किया गया कार्य संपन्न होगा। 

कर्क: व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। 

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासनसत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

कन्या: चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। 

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी, लेकिन उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

वृश्चिक: आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

धनु: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। 

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने में कुछ व्यवधान भी आएंगे। 

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

मीन: रिश्तों में मधुरता आएगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.