Move to Jagran APP

10 मई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के प्लान सफल होंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी है

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 10 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 07:24 AM (IST)
10 मई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के प्लान सफल होंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी है
10 मई 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के प्लान सफल होंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी है

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: सांय 04 बजकर के 30 मिनट से 06 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 08 बजकर के 05 मिनट तक।

राशिफल

मेष: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। मन शांत होगा, फिर भी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करें।

वृष: पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के कारण मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

मिथुन: दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगे। आर्थिक कारणों से चिंतित रहेंगे। आशावान बनें।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। विरोधी सक्रिय रहेगा। पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों के कारण चिंतित रहेंगे। सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह: कर्मक्षेत्र मे बाधा रहेगी। आधुनिक तकनीकी का उपयोग आपके लिए हितकर होगा और उस दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में उलझे रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता कष्टकारी हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी, लेकिन उसको व्यावहारिक रूप देने में समय लगेगा। संयम बनाए रखें।

वृश्चिक: योजना को साकार रूप देने मे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है।

धनु: भावुकता पर नियंत्रण रखें। भावुकता की स्थिति कष्टकारी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आध्यात्मिकता को बल मिलेगा।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। आर्थिक पक्ष में सुधार प्रारंभ होगा। संयम बनाए रखें।

कुंभ: रिश्तों में सुधार होगा। सामाजिक कार्य में रूचि लेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: जीविका के मामले में चिंतित होंगे। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। रचनात्मक चिंतन आत्मबल में वृद्धि कराएगा। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.