Move to Jagran APP

10 अप्रैल 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को अपने कार्य में सफलता मिलेगी, बस करना होगा आपको एक काम

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 10 अप्रैल 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 06:16 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 06:17 AM (IST)
10 अप्रैल 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को अपने कार्य में सफलता मिलेगी, बस करना होगा आपको एक काम
10 अप्रैल 2020 का राशिफल: मकर राशि वालों को अपने कार्य में सफलता मिलेगी, बस करना होगा आपको एक काम

 राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गुड फ्राइडे।

आज की भद्रा: प्रात: 11: 02 से रात्रि 09:32 मिनट तक।

राशिफल

मेष: केमद्रुम योग व्यर्थ में तनाव देगा। कुछ पारिवारिक समस्या और कुछ आर्थिक कष्ट मिल सकते हैं, जिससे कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वृष: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। धर्म गुरु या पिता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

मिथुन: केमद्रुम योग के कारण वाणी पर नियंत्रण न रख पाने के कारण पारिवारिक वातावरण प्रदूषित हो सकता है। मन खिन्न होगा।

कर्क: संतान का सहयोग मिलेगा। कुछ रचनात्मक कार्य में भी सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से किसी सीमा तक सहयोग लेने में सफल होंगे।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आत्मबल को मजबूत करें। धार्मिक पुस्तकों का सहारा लें। अपने गुरु का सहयोग लेना श्रेयकर होगा।

कन्या: पारिवारिक वातावरण में मस्ती रहेगी। मनचाहा भोजन मिलेगा। रोचक चर्चा से मन का अवसाद नियंत्रित रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: आर्थिक स्थिति के लिए रास्ता बढ़ेगा। यद्यपि किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है। जीवनसाथी और पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक सहयोग और उत्साह मिलेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। बल बुद्धि से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

धनु: मन नियंत्रित करने में सफल होंगे। धार्मिक ग्रंथ और देव पूजन से इसमें सहायता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग और उत्तम भोजन का स्वाद मिलेगा।

मकर: मन से किया गया कोई भी कार्य सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा। चली आ रही समस्या को मन से जीतने का संकल्प लें। निश्चत रूप से सफल होंगे।

कुंभ: व्यर्थ के तनाव आपको कमजोर करेंगे। आत्मबल और जीवनसाथी का सहयोग बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान होगा। जो भी कार्य करें, मन से करें।

मीन: अपने प्रति और अपने परिवार के प्रति ध्यान दें। इससे आत्मसंतोष मिलेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आशावान बने और दूसरों को आशावान बनाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.