Move to Jagran APP

09 जून 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, उपहार या सम्मान मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 जून 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 01:50 PM (IST)
09 जून 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, उपहार या सम्मान मिलेगा
09 जून 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, उपहार या सम्मान मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक।

राशिफल

मेष: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। किसी के मामले में हस्तक्षेप न करें। संभव हो तो शांत रहें। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता के उपायों के साथ ही यात्रा करें। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: अनचाही यात्रा को टालें। यात्रा में कुछ व्यवधान की संभावना है। व्यावसायिक एवं पारिवारिक मामलों में अधिक समय दें। संयम से काम लें।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखद और उत्साहवर्धक होगा, जबकि संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: रोग या विरोधी सक्रिय रहेगा। इससे मन खिन्न हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी का पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आधुनिक तकनीक का प्रयोग करें।

वृश्चिक: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मकर: शनि की साढ़ेसाती कर्मक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न कराएगी। भागदौड़ रहेगी। कुछ व्यावसायिक और कुछ पारिवारिक तनाव भी दे सकती है। संयम से काम लें।

कुंभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान की दिशा में प्रगति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.