Move to Jagran APP

08 मार्च 2020 का राशिफल: तुला रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 08 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 09:28 AM (IST)
08 मार्च 2020 का राशिफल: तुला रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

विशेष: चतुर्दशी तिथि की क्षय।

राशिफल

मेष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव भी आ सकता है।

वृष: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। अपनों का सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलेगा। स्वस्थ मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने मित्र या रिश्तेदार से भेंट होगी।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। अग्नि दुर्घटना के प्रति सचेत रहें, जबकि व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

सिंह: संतान के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। उपहार या सम्मान भी मिल सकता है। सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। वाणी पर संयम रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सावधानी रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में सतर्कता बरतें।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक सहयोग और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.