Move to Jagran APP

06 जुलाई 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 06 जुलाई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 12:41 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:15 AM (IST)
06 जुलाई 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:30 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

विशेष: शनि वक्री।

आज की भद्रा: दोपहर 01:10 बजे तक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृष: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मिथुन: ग्रहण योग मानसिक तनाव देगा। शनि एवं केतु की युति वक्री है, अर्थात् दोनो ग्रह वक्री हैं। रोग और विरोधी तनाव देंगे।

कर्क: दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। शाही खर्च से बचना होगा अन्यथा कर्ज की स्थिति आ सकती है।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन आर्थिक तनाव या अज्ञात भय रहेगा। शनि का वक्री का होना व्यवसायिक दृष्टि से आपके लिए लाभदायी है।

वृश्चिक: शनि वक्री है। व्यावसायिक मामलों में जोखिन न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास से सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.