Move to Jagran APP

05 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी, उपहार मिल सकता है

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 05 अक्टूबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:35 AM (IST)
05 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी, उपहार मिल सकता है
05 अक्टूबर 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी, उपहार मिल सकता है

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: मूल नक्षत्र में सरस्वती देवी का आवाहन (भद्रकाली अवतार)

आज की भद्रा: प्रात: 09:51 बजे से रात्रि 10:23 बजे तक।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।

मिथुन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु तनाव का कारण हो सकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या: संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से तनाव मिलेगा।

तुला: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें।

धनु: खान-पान में सावधानी रखें। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन दाम्पत्य जीवन में व्यर्थ का तनाव रहेगा। मन अशांत रहेगा।

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.