Move to Jagran APP

07 मई 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 07 मई 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 04:20 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 11:51 AM (IST)
07 मई 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं
07 मई 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों की चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन:  मंगलवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम का जन्मोत्सव।

विशेष: त्रेतायुग आज की तिथि से ही प्रारंभ हुआ था।

संवत्, परिधारी (प्रमाद) 2076, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष चतुर्थी 25 घंटे तक तत्पश्चात पंचमी, मृगशिरा नक्षत्र 16 घंटे तक तत्पश्चात आद्र्रा नक्षत्र, सुकर्मा योग 21 धंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात धृति योग, मिथुन में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि (Aries): अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष राशि (Taurus): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं लेकिन वाणी पर संयम न रखने से व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

मिथुन राशि (Gemini): रोग और शत्रु तन और मन को दुर्बल बनाएंगे जबकि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer):  चल व अचल संपत्ति के मामले में ऋण की प्रक्रिया सफल होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo): व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक कार्य में रुचि लेंगे। चल या अचल संपत्ति का प्रयास सार्थक होगा।

कन्या राशि (Virgo):  पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। कर्मक्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।

तुला राशि (Libra): चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

धनु राशि (Sagittarius): पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर राशि (Capricorn): शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius): चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। मूल्यवान वस्तु को प्राप्त करने में सफल होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन राशि (Pisces): बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.