Move to Jagran APP

05 अप्रैल 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 अप्रैल 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 08:16 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 08:16 AM (IST)
05 अप्रैल 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
05 अप्रैल 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: गुरु कुंभ राशि में।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन आज विष योग बनने के कारण वाणी पर संयम रखें। प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष: पिता या धर्म गुरु से अच्छा व्यवहार करें। विष योग रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। अधिक पानी पिएं वहीं हितकर होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मिथुन: खाने-पीने में सावधानी रखें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए कार्य में सफलता मिलेगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जोखिम न उठाएं।

सिंह: रोग और विरेाधी सक्रिय रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, जबकि राजनीतिक लाभ मिल सकता है। संतान का सहयोग रहेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

कन्या: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। वाणी पर संयम न रखने से पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

तुला: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। मातृ पक्ष से व्यर्थ की उलझनें मिलेंगी। संयम से काम लें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: अधीनस्थ कर्मचारी मित्र या भाई से मतभेद हो सकते हैं। समझौता करना ही हितकर होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

धनु: शाही खर्च से बचना होगा। कुटुम्ब से पीड़ा मिल सकती है, जबकि जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक कार्य में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। जल का अधिक से अधिक प्रयोग करें। संयम रखकर पारिवारिक तनाव से बच सकते हंै। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कुंभ: व्यर्थ का तनाव मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यक्ति विशेष से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है। टालने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। रचनात्मक कार्यों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.