Move to Jagran APP

05 अप्रैल 2020 का राशिफल: कुंभ रा​शि के लोगों को कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 अप्रैल 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:41 AM (IST)
05 अप्रैल 2020 का राशिफल: कुंभ रा​शि के लोगों को कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
05 अप्रैल 2020 का राशिफल: कुंभ रा​शि के लोगों को कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष एवं अनंग त्रयोदशी।

राशिफल

मेष: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा।

वृष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नया अनुबंध या व्यावसायिक मामलों में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। किसी भी क्षेत्र में जोखिम न उठाएं।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन मन खिन्न रहेगा। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।

तुला: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। फिर भी मन अतृप्त रहेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकती है।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। संतान का सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ: व्यावसायिक उलझनें रहेंगी। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की अभिलाषा पूरी होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.