Move to Jagran APP

03 नवंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 नवंबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 12:40 PM (IST)
03 नवंबर 2020 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, आर्थिक मामलों में प्रगति होगी
वृश्चिक राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज की भद्रा: दोपहर 02:22 बजे से रात्रि के 05:25 बजे तक।

विशेष: बुध मार्गी।

राशिफल

मेष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। लंबित गृहकार्य पूरे होंगे।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यश, कीर्ति बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

सिंह: पिता या उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला: सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कुंभ: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयेाग लेने में सफल होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: आर्थिक तनाव रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.