Move to Jagran APP

02 सितंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों को शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 02 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Fri, 30 Aug 2019 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 09:06 AM (IST)
02 सितंबर 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों को शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत एवं हरतालिका तीज।

आज की भद्रा: अपराह्न 03:22 बजे से रात्रि 01:54 बजे तक।

विशेष: चंद्र दर्शन निषेध।

राशिफल

मेष: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होगा। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। 

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिलेगा। किसी तरह का कोई जोखिम न उठाएं। 

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए अनुबंध का प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन किसी महिला रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। 

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

कन्या: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

तुला: घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। 

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

धनु: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं भी आएंगी। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। 

मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.