Move to Jagran APP

02 नवंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 02 नवंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 03:22 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 08:56 AM (IST)
02 नवंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी
02 नवंबर 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

​दिन: शनिवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सूर्य षष्ठी, डाला छठ।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मिथुन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव का वातावरण बन सकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

कर्क: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: संबंधों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक योजना में व्यवधान आ सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कन्या: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

तुला: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.