Move to Jagran APP

02 मार्च 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 02 मार्च 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 05:12 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 05:12 AM (IST)
02 मार्च 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी
02 मार्च 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी, भौम अंगारक पर्व।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में सुधार होगा। सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: भावुकता में नियंत्रण रखें। लापरवाही में किया गया कार्य किसी तरह की भी दुर्घटना दे सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। बुद्धि कौशल से किए गए काम में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पिता या धर्म गुरु से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में दखल बढ़ेगा।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। उदासीनता कष्टकारी होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूॢत होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: व्यर्थ के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अहंकार कष्टकारी हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, जिससे परिवार और व्यवसाय प्रभावित न हो।

मीन: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप न करें और न ही अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप स्वीकार करें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.