Move to Jagran APP

02 फरवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 02 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 05:00 AM (IST)
02 फरवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे
02 फरवरी 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 07:11 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: दुर्गाष्टमी।

विशेष: शुक्र मीन में।

राशिफल

मेष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष: भावुकता में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

मीन: उदर विकार के प्रति सचेत रहें। मैत्री संबंध मधुर होंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.