Move to Jagran APP

03 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला रा​शि वालों के बिजनेस में किए गए प्रयास सफल रहेंगे, प्रभाव में वृद्धि होगी

Horoscope Today पढ़ें आज का पंचांग। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 05:50 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 05:53 AM (IST)
03 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला रा​शि वालों के बिजनेस में किए गए प्रयास सफल रहेंगे, प्रभाव में वृद्धि होगी
03 अप्रैल 2020 का राशिफल: तुला रा​शि वालों के बिजनेस में किए गए प्रयास सफल रहेंगे, प्रभाव में वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: धर्मराज दशमी।

राशिफल

मेष: आर्थिक तनाव और मानसिक पीड़ा से बचने के लिए लाल वस्तुओं का दान करें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी।

कर्क: भावुकता में नियंत्रण रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति में कुछ व्यवधान रहेंगे। झगड़ा-विवाद एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिल सकता है।

तुला: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्र या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

धनु: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा भी संभव।

मकर: किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.