01 सितंबर 2019 का राशिफल: सिंह राशि वालों के बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी
Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 01 सितंबर 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: रविवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का राहुकाल: सायंकाल 04:30 बजे से सायंकाल 06:00 बजे तक।
विशेष: तृतीया तिथि की क्षय, बाराह जयंती।
राशिफल
मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृष: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति मजबूत रहेगी।
सिंह: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कन्या: रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
धनु: व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भाग्यवश रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव भी मिलेगा।
मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यो में रुचि लेंगे। पुराने मित्रों से अचानक भेंट होगी।
कुंभ: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। अतिथि का आगमन होगा।
मीन: विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामले में जोखिम न उठाएं। फिलहाल निवेश करना ठीक नहीं है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।