Move to Jagran APP

01 जुलाई 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में सफलता मलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 01 जुलाई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 07:55 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 07:56 AM (IST)
01 जुलाई 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में सफलता मलेगी
01 जुलाई 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस में सफलता मलेगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: हरिशयनी एकादशी, चातुर्मास्य व्रतारंभ।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कुटुंब से परेशानी मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन: व्यस्तता बढ़ेगी। रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता का भी दबाव बढ़ेगा। विचार करके ही कार्य करें।

कर्क: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे, लेकिन किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता और रचनात्मकता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

तुला: संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें और कटु वचन बोलने से बचें।

वृश्चिक: भावुकता पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम न रखने से समस्या आ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अहंकार कहीं न कहीं नुकसान पहुंचा सकता है। चाहें पारिवारिक वातावरण हो या व्यावसायिक हो, सतर्क रहें।

मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

मीन: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.