Move to Jagran APP

01 जनवरी 2021 का राशिफल: आज आपके लिए कैसा रहेगा नए साल का पहला दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today आज नए साल पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 01 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 05:04 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 09:40 AM (IST)
01 जनवरी 2021 का राशिफल: आज आपके लिए कैसा रहेगा नए साल का पहला दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल
01 जनवरी 2021 का राशिफल: आज आपके लिए कैसा रहेगा नए साल का पहला दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज की भद्रा: रात्रि 09:23 बजे से 02 जनवरी को प्रात: 09:10 बजे तक।

राशिफल

मेष: आमोद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक मामले में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृष: कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। निजी सुख में व्यवधान रहेगा, लेकिन व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन: शिक्षा या प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारी या जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। आपसी संबंध मधुर होंगे।

तुला: पिता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक व व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में बढ़ेगा।

वृश्चिक: चली आ रही समस्या में सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु: सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन पिता या धर्म गुरु से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक स्तर पर व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ: शाही खर्च से बचना होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ रहेगी। राजनेता या उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। दूसरे से सहयेाग लेने में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.