Move to Jagran APP

01 दिसंबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 01 दिसंबर 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 05:54 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 06:28 AM (IST)
01 दिसंबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें
मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: अशून्यशयन द्वितीया व्रत।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। यश और कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन: संवेदनशीलता बढ़ेगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझने रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: संबंधों में मधुरता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम न रखने से व्यर्थ की उलझनें और तनाव मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।

धनु: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मकर: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से रिश्तों में मजबूती आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यश और कीर्ति बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.