Move to Jagran APP

01 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 01 अप्रैल 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 05:38 AM (IST)
01 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा
01 अप्रैल 2020 का राशिफल: सिंह रा​शि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीदुर्गाष्टमी।

आज की भद्रा: प्रात: 03:50 बजे से अपराह्न 03:51 बजे तक।

विशेष: महानिशा पूजा।

राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में तनाव की स्थिति रहेगी।

वृष: सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मिथुन: यात्रा देशाटन की स्थिति में किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। नीच राज भंग योग व्यावसायिक सफलता देगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह: क्रोध या शत्रु तनाव का कारण होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।

कन्या: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि का योग है।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी।

मकर: व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी या संतान का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक तनाव रहेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.