विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तुला का वार्षिक राशिफल 2022: तुला राशि के लिए नव वर्ष में परेशानियां हैं,लेकिन संतुलित बुद्धि अनुकूल परिस्थितियां बनाएगी

By Jeetesh KumarEdited By:
Published: Thu, 23 Dec 2021 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 04:59 PM (IST)

तुला का वार्षिक राशिफल 2022तुला राशि के लिए नव वर्ष में परेशानियां हैंलेकिन संतुलित बुद्धि अनुकूल परिस्थितियां बनाएंगी । आइए ...और पढ़ें

वार्षिक राशिफल 2022 तुला राशि : तुला राशि के लिए नव वर्ष में परेशानियां हैं,लेकिन संतुलित बुद्धि अनुकूल परिस्थितियां बनाएंगी
वार्षिक राशिफल 2022 तुला राशि : तुला राशि के लिए नव वर्ष में परेशानियां हैं,लेकिन संतुलित बुद्धि अनुकूल परिस्थितियां बनाएंगी

Tula Rashifal 2022:  तुला राशि वालों के लिए नये साल में मानसिक सुख-शांति का अभाव दिखेगा। आवश्यकता से अधिक किसी पर विश्वास धन-हानि का कारण बनेगा। यात्राएं कष्टप्रद व उच्च वर्ग के पक्षपातपूर्ण निर्णय का शिकार हो सकते हैं। वाहनादि से चोट लगने की संभावना है। इस वर्ष आर्थिक पक्ष कमजोर होकर व्यावसायिक अड़चनें उत्पन्न होगी, पर आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे। खर्च अधिक व आमदनी कम होगी, विद्या-बुद्धि और मनोबल का समुचित उपयोग करते रहेंगे तो परेशानी कम होगी, यदा-कदा अनपेक्षित परिस्थितियाँ अवश्य बनेंगी। छात्रों को अपेक्षित परिणाम के लिए कठिन श्रम करना होगा, साथियों की धारणायें आपके प्रति बदल जायेंगी, सूझ-बूझ, व परिश्रम से आप स्थितियाँ अनुकूल कर सकते है। अप्रत्याशित अवरोध-विरोध से आर्थिक-व्यावसायिक सफलता का मार्ग अवरूद्ध होगा, 26 सितम्बर को शनि वक्री होकर पारिवारिक सुख-शांति को प्रभावित करेगा, शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पं. विजय त्रिपाठी “ विजय “ के अनुसार इस राशि के लिए वर्ष 2022 शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य और परिवार की दृष्टी से कैसा रहेगा।

शिक्षा प्रतियोगिता- शिक्षा की दृष्टि से मार्च, जून, जुलाई, नवम्बर मास अशुभ हैं। इन अशुभ माह में शिक्षा परीक्षा में आलस्य की स्थिति बनेगी। अन्य माह में शैक्षिक कार्य की शुरूआत कर सकते हैं, निश्चय सफलता मिलेगी। गुरूजनों व मित्रों का सहयोग मिलेगा, शोध कार्य व तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति विशेष कामयाब होंगे। इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सौंदर्य प्रसाधन, रेडीमेड गारमेन्ट्स, कम्प्यूटर, इलेक्ट्रानिक वस्तुएं बनाने वाली कंपनी, भौतिक सुख-सुविधाआें की वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों में प्रतियोगिता की दृष्टि से आपको प्रयास करने चाहिये, कामयाबी मिलेगी।

आर्थिक- आर्थिक क्षेत्र में आपको इस वर्ष संघर्ष के लिये तैयार रहना है। व्यावसायिक मामलों में कड़े परिश्रम के बाद आपको सफलता मिलेगी। व्यापार के क्षेत्र में राजकीय कोप हो सकता है अथवा बहुत संभव है कि कहीं आपका पैसा फँस जाय । इस वर्ष आपको व्यावसायिक मामलों में बहुत सूझ-बूझ एवं धैर्य से काम लेना होगा। पूर्व निर्धारित योजनाओं को यदि आप 26 सितम्बर के पूर्व पिटा सकें तो निपटा लें अन्यथा फिर उन्हें अगले वर्ष तक के लिये निरस्त कर दें। शनि के वक्री होने के बाद किसी शुभ कार्य की शुरूआत करना आपके लिये ठीक नहीं। अष्टम शनि के कारण शेयर्स, लाटरी, सट्टा आदि से धन तो मिलेगा पर उसका संचय न हो सकेगा। यदि आप नौकरी में हैं तो किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर आदि करने से पूर्व उसे भली-भाँति जाँच-परख लें। शत्रुओं के षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। पूँजी निवेश की दृष्टि से सरकारी योजनाओं में निवेश करना आपके भविष्य के लिये हितकर होगा। कोयला, लोहा, केमिकल, पैट्रोलियम आदि में धन लगाना उचित नहीं।

स्वास्थ्य एवं परिवार- परिवार में मांगलिक उत्सव होंगे, भौतिक प्रसन्नता के प्रयास सफल होंगे। धन वस्त्र की प्राप्ति, व्यक्तित्व का विकास होगा। भाग्येश अनुकूल रहने से पारिवारिक अभ्युदय, धनागम सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। वर्ष के मध्य में नेत्र अथवा उदर रोग हो सकता है। कुछ विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। भोजन-शयन में असंतुष्टि, धैर्य-मनोबल, पुरूषार्थ में कमी आयेगी। देव आराधना करते रहें, धार्मिक मनोरंजन स्थल की सैर करेंगे।

धारणार्थ रत्न- आप हीरा चाँदी की अँगूठी में अथवा संगतुरमुली अथवा अमेरिकन डायमण्ड अथवा सिंहपुच्छ की जड़ी शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र में धारण करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।