यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Horoscope 2022: जानें, आपके लिए कैसा रहेगा नये साल 2022 का दिसंबर महीना
Horoscope 2022 नया साल जीवन में नई शुरूआत ले कर आता है। इसे देखते हुए जागरण आध्यात्म आपके लिए वर्ष ...और पढ़ें

Horoscope 2022: नया साल जीवन में नई शुरूआत और नए बदलाव ले कर आता है। जो हमें जीवन में अपना मुकाम हासिल करने और लक्ष्य प्राप्ति में नये जोश और उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसके लिए जब हम आने वाले समय की योजनाएं बनाते हैं, ऐसे में राशिफल हमारी बहुत मदद करते हैं। जब समय इतनी अनिश्चिताओं से भरा हो तो ऐसे में भविष्य का अनुमान लगा कर जीना आवश्यक हो जाता है। इसे देखते हुए जागरण आध्यात्म आपके लिए वर्ष 2022 का मासिक राशिफल लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य पं. विजय त्रिपाठी ‘विजय’ जी की भविष्य गणना के अनुसार आइए जानते हैं इस नये साल में कैसा रहेगा आपका राशिफल।
दिसम्बर माह का राशिफल 2022
मेष- परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनातनी का माहौल रहेगा। पारिवारिक जीवन से दूरी रहेगी। कारोबारी क्षेत्र में परिश्रम से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश न करें तो बेहतर साबित होगा। छात्रों के लिए संघर्ष का समय है। शैक्षिक क्षेत्र में व्यवधान आएंगे। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में समय दे पाएंगे। शुभ अंक 8 है।
वष्ष- नौकरीपेशा आदमियों को आज वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण पद की उपलब्धि हासिल हो सकती है। अपना व्यापार कर रहे व्यक्तियों को परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का मौका मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति आप बखूबी करेंगे। शुभ अंक 7 है।
मिथुन- निजी व्यापार या सरकारी नौकरी करने वालों के लिए समय शुभ है। व्यापार को नया रूप दे सकते हैं। साझेदार के व्यापार में असमंजसपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी गैर जिम्मेदार व्यक्ति के बहकावे में न आएं। मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने हेतु संघर्ष, परिवार में व्यर्थ तनाव रहेगा। शुभ अंक 2 है।
कर्क- शारीरिक कष्ट के कारण प्रत्येक काम में आलस्य की स्थिति बनेगी। पत्नी-बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर आप चिंतित रहेंगे। व्यापारिक क्षेत्र में दोस्तों एवं रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति को लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे। कानूनी मामलों में व्यर्थ भागदौड़ संभावित है। शैक्षिक क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। अंक 6 शुभ है।
सिंह- नौकरी संबंधी साक्षात्कार विद्यालय में प्रवेश आदि में सफलता मिलेगी। किसी नई योजना का शुभारम्भ आप कर सकते हैं। जमीन-जायदाद, शेयर्स बांड, खनिज पदार्थ आदि की खरीद बिक्री से लाभ मिलेगा। सामाजिक राजनैतिक क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में छिटपुट तकरार को छोड़कर स्थिति सामान्य रहेगी। शुभ अंक 5 है।
कन्या- शिक्षा-परीक्षा को लेकर आप अधिक चिंतित रहेंगे। आर्थिक व्यापारिक क्षेत्र में पहले की अपेक्षा स्थिति में सुधार होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार का अवसर मिलेगा। किसी नए काम के लिए कोई नया प्रस्ताव भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में छिटपुट तकरार को छोड़कर स्थिति सामान्य रहेगी। अंक 8 शुभ है।
तुला- व्यापारिक दृष्टि से समय उतार-चढ़ाव वाला होगा। हर किस्म के व्यापार में उलझनें आएंगी। व्यापार में हानि, कर्मचारियों से धोखा एवं सरकारी हस्तक्षेप से कष्ट मिलेगा। भाई, माता, पिता से कुछ खिन्नता रहेगी। परिवार में व्यर्थ वाद-विवाद की नौबत आ सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में कमी होगी। शुभ अंक 2 है।
वष्ष्चिक- व्यापार नौकरी के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से कार्य क्षेत्र का विस्तार, नौकरी में तरक्की या आय वृद्धि होगी। किसी नए काम के आरम्भ में आकस्मिक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम प्रसंगों में एवं स्वजनों से विवादास्पद स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। शुभ अंक 7 है।
धनु- व्यावसायिक क्षेत्र में पुराने मित्रों का सहयोग लाभप्रद साबित होगा। परिवार में किसी शुभ सूचना से मानसिक शान्ति, पहले की अपेक्षा स्थिति में सुद्दार होगा। दूसरे के कामों में उलझना ठीक नहीं अन्यथा आप विवादित हो सकते हैं। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा होगी। शुभ अंक 3 है।
मकर- जमीन-जायदाद एवं पैतृक सम्पत्ति को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। किसी प्रकार की बचत आप नहीं कर पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में वांछित लाभ, कोई भी काम यदि हठपूर्वक करना चाहेंगे तो आकस्मिक व्यवधान आएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेल-जोल बनाये रखने में ही आपकी भलाई है। शुभ अंक 9 है।
कुंभ- नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पद या लाभ मिलते-मिलते रह जाएगा। सहकर्मियोंसे अप्रत्यक्ष विरोध रहेगा। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति में सुधार होगा, घर-गृहस्थी के कामों में पत्नी-बच्चों का हाथ बटाएंगे। यदि आप सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो उलझावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। शुभ अंक 4 है।
मीन- व्यापार में लाभ, किसी नई योजना की शुरूआत, राजकीय, शासकीय सहयोग मिलेगा। किसी प्रकार का पूंजी निवेश आपके लिए लाभप्रद साबित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह आप बखूबी करेंगे। शैक्षिक क्षेत्र में आप अधिक व्यस्त रहेंगे। शासन-सत्ता का सुख मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ अंक 2 है।
