यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holy Plants for Home: हिंदू धर्म में शुभ माने गए हैं ये पौधे, तरक्की की खोलते हैं राह
Plants for Progress घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के पौधों से अपने घर को सजाते हैं। वहीं ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holy Plants: पेड़-पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय और पवित्र माना गया है। ऐसे में यदि आप कुछ पेड़-पौधे अपने घर में रखते हैं, तो उससे आपको अपने जीवन में विशेष लाभ देखने को मिल सकता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
गुड़हल
गुड़हल के पौधे पर बहुत ही सुंदर फूल लगते हैं। इनका उपयोग देवी की पूजा में किया जाता है। ऐसे में आप अपने घर में गुड़हल का पौधा भी लगा सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।
तुलसी
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म का एक पूजनीय और पवित्र पौधा माना गया है। ऐसे में घर में तुलसी का पौधा रखने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकते हैं। इसलिए आपके घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। रविवार और एकादशी को छोड़कर इसमें आप नियमित रूप से जल अर्पित कर सकते हैं।
बेलपत्र
बेलपत्र का इस्तेमाल शिव जी की पूजा में विशेष रूप से किया जाता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में बेलपत्र का पौधा लगाते हैं, तो यह आपको शुभ परिणाम दे सकता है।
मदार
मदार के पौधे में सफेद रंग के फूल खिलते हैं। इसका प्रयोग शिव जी की पूजा के लिए किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मदार के पौधे को घर के सामने लगाने और इसकी नियमित पूजा करने से धन की कमी दूर होती है।
नीम
नीम का पौधा औषधीय गुना से भरपूर होता है। ऐसे में यदि आप नीम के पेड़ को घर में लगाते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके घर-परिवार से दूर बनी रहती है और वातावरण शुद्ध होता है।
शमी का पौधा
शमी का पौधा भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से शनि के प्रभाव से बचा जा सकता है। साथ ही शमी के पौधे की पूजा करना भी लाभकारी बताया गया है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Picture Credit: Freepik
