Move to Jagran APP

होलिकाष्टक कल, आज रहेगी बरातों की धूम

गुरुवार से होलिकाष्टक शुरू होते ही आठ दिनों के लिए शुभ कार्यो पर ब्रेक लग जाएगा। बुधवार के बाद शहनाई की गूंज होली के बाद ही सुनाई देगी। बुधवार को शहर की सड़कों पर बरातों की कतार लगेगी। सबसे ज्यादा जाम मसानी से हाईवे जाने वाले मार्ग पर रहेगा। इस

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 25 Feb 2015 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 25 Feb 2015 02:35 PM (IST)
होलिकाष्टक कल, आज रहेगी बरातों की धूम

मथुरा। गुरुवार से होलिकाष्टक शुरू होते ही आठ दिनों के लिए शुभ कार्यो पर ब्रेक लग जाएगा। बुधवार के बाद शहनाई की गूंज होली के बाद ही सुनाई देगी। बुधवार को शहर की सड़कों पर बरातों की कतार लगेगी। सबसे ज्यादा जाम मसानी से हाईवे जाने वाले मार्ग पर रहेगा। इस मार्ग पर मैरिज होम की कतार हैं।

loksabha election banner

बुधवार की रात्रि सड़कों पर सोच समझकर ही निकलना फायदेमंद रहेगा। सड़कों पर बरात निकलने के कारण जाम की स्थिति मिलेगी तो कोतवाली रोड, भैंस बहोरा रोड आदि खुदी होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। होली गेट क्षेत्र में भी बरात जाम लगाएंगी। मसानी से हाईवे जाने वाले मार्ग पर सबसे ज्यादा जाम रहेगा। यहां मैरिज होम की कतार के कारण बरात निकलने की लाइन लगेगी। 25 फरवरी के सहालग के बाद आठ दिन का ब्रेक लगेगा। इसके बाद चैत्र में सात,नौ और दस मार्च का शुभ मुहुर्त है। यह मुहुर्त हिंदू वर्ष के आखिरी शुभ मुहुर्त होंगे। इसके बाद नए हिंदू वर्ष में शहनाई की गूंज सुनाई देगी। पंडित अजय तैलंग ने बताया कि गुरु अस्त न होने के कारण सात, नौ और दस मार्च को विवाह होंगे। इसके बाद अगले वर्ष में शुभ तिथियां आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.