Weekly Vrat Tyohar 2026: चंद्र ग्रहण से होली तक, नोट कर लें इस सप्ताह के व्रत-त्योहारों की सही तारीखें
यह लेख मार्च 2026 के पहले सप्ताह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों और व्रतों की जानकारी देता है। इसमें ...और पढ़ें

सप्ताह के व्रत और त्योहार की लिस्ट (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में होली के पर्व का विशेष महत्व है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। होली से पहले 02 मार्च से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस सप्ताह में चंद्र ग्रहण, होलिका दहन और होली समेत कई त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि इस सप्ताह के व्रत और त्योहार की लिस्ट।
होलिका दहन 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2026 Date and Shubh Muhurat)
03 मार्च को होलिका दहन का मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक है।
चंद्र ग्रहण 2026 डेट और टाइम (Chandra Grahan 2026 Timing)
03 मार्च को सूतक काल सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा। (Lunar Eclipse 2026 Sutak Time)
चंद्र ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर (Chandra Grahan 2026 Time Start And End)
पूर्ण चंद्र ग्रहण- शाम 05 बजकर 04 मिनट पर
चंद्र ग्रहण का समापन- शाम 06 बजकर 46 मिनट पर
कब है होली (Holi 2026 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 04 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में रंगों का पर्व होली को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

(Image Source: AI-Generated)
चैत्र माह 2026 डेट (Chaitra Month 2026 Start Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 03 मार्च को शाम को 05 बजकर 07 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 04 मार्च को 04 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में 04 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत होगी।
होली भाई दूज 2026 डेट और टाइम (Holi Bhai Dooj 2026 Date and Time)
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 4 मार्च को रात 10 बजकर 45 मिनट पर
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 5 मार्च को रात को 08 बजकर 32 मिनट पर
ऐसे में 5 मार्च को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Bhalchandra Sankasthi Chaturthi Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 06 मार्च को भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन चन्द्रोदय का रात 09 बजकर 14 मिनट पर होगा।
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 06 मार्च को शाम 05 बजकर 53 मिनट पर
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन- 07 मार्च को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर
रंग पंचमी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, रंग पंचमी 08 मार्च को मनाई जाएगी।
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत- 07 मार्च को शाम 07 बजकर 17 मिनट पर
चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि का समापन- 08 मार्च को रात 09 बजकर 10 मिनट पर
यह भी पढ़ें- March Festival 2026: होली से लेकर चैत्र नवरात्र तक, मार्च में मनाए जाएंगे ये त्योहार-व्रत, देखें कैलेंडर
यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2026: होलिका दहन की राख के उपाय से दूर होगा घर का वास्तु दोष, खुलेंगे तरक्की के मार्ग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
