विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holika Dahan 2023: होलिका दहन से पहले स्वराशि कुंभ में उदित हो चुके हैं शनि देव, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Sun, 05 Mar 2023 12:30 PM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2023 11:44 AM (IST)

Shani Uday 2023 Effect On Zodiac Signs आज देशभर के कई हिस्सों में होलिका दहन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया ...और पढ़ें

Shani Uday 2023: होलिका दहन से ठीक एक दिन पहले उदित होंगे शनि देव।
Shani Uday 2023: होलिका दहन से ठीक एक दिन पहले उदित होंगे शनि देव।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह एक अवधि के लिए अस्त होते हैं और कुछ समय बाद उदित होते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि होलिका दहन से ठीक एक दिन पहले यानि 06 मार्च 2023 को शनि देव स्वराशि कुंभ राशि में उदित हो चुके हैं, जिसका प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा शनि उदय का सकारात्मक प्रभाव।

शनि उदय के कारण इन राशियों को मिलेगा लाभ (Shani Uday 2023 Effect)

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि उदय लाभदायक साबित होगा। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और जीवन में आ रही सभी रुकावटें दूर हो जाएंगे। इसके साथ वृषभ राशि के जातकों द्वारा शनि देव की उपासना करने से कुंडली में उत्पन्न हो रहे नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव कम हो जाएगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए भी शनि उदय लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन अर्जन के नए मार्ग खुलेंगे। शनि उदय के कारण परिवार में चल रहे मतभेद व तनाव दूर हो जाएंगे और सेहत से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाएंगी।

तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए 6 मार्च को होने वाला शनि उदय अत्यंत लाभदायक होगा। इस दौरान रोजगार से संबंधित क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। वहीं कार्यस्थल पर जातक द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना होगी। घर में भी खुशियां आने की पूर्ण संभावना है।

कुंभ राशि- 6 मार्च को शनि उदय के कारण कुंभ राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलेगा। इस दौरान बीते समय में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आय के साधन और बढ़ सकते हैं। परिवार में आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी और भाग्योदय की पूर्ण संभावना है।

यह भी पढ़ें:

Holika Dahan 2023: 6 या 7 मार्च कब है होलिका दहन? यहां जानिए सही तारिख

Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर इस विधि से करें भक्त प्रह्लाद और नारायण की उपासना

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।