Move to Jagran APP

Holi Horoscope 2020: धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बिजनेस प्लान सफल होगा

Holi Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं होली 10 मार्च 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM (IST)
Holi Horoscope 2020: धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बिजनेस प्लान सफल होगा
Holi Horoscope 2020: धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बिजनेस प्लान सफल होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

विशेष: चैत्र मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, बसंत प्रतिपदा।

आज का पर्व एवं त्योहार: होली।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। मांगलिक कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी।

वृष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। प्रियजन से भेंट होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खान-पान में विशेष रूप से ध्यान दें।

मिथुन: किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है या किसी केमिकल से परेशानी हो सकती है। मन और तन को ठीक रखें।

कर्क: रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा या देशाटन भी संभव है, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर: प्रियजन भेंट होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।

कुंभ: आज का दिन विश्राम या मनोरंजन का होगा। मन प्रसन्न रहेगा। खाने-पीने में सावधानी बरतें। मौसम के रोग से प्रभावित हो सकते हैं।

मीन: प्रियजन से भेंट होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.