विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Holi 2026: क्या आपके घर में भी रखी हैं ये चीजें? होली शुरू होने से पहले इन्हें हटाना है जरूरी, वरना रुक सकती है तरक्की

Published: Mon, 02 Feb 2026 02:00 PM (IST)

होली (Holi 2026) रंगों का त्योहार होने के साथ-साथ घर से नकारात्मकता दूर कर शुभता लाने का भी समय है। ...और पढ़ें

Holi 2026 Vastu Tips: होली वास्तु टिप्स। (Ai Generated)


Holi 2026 Vastu Tips: होली वास्तु टिप्स। (Ai Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2026 Vastu Tips: रंगों का त्योहार होली केवल रंग खेलने का पर्व नहीं है, बल्कि यह समय है अपने जीवन और घर से नकारात्मकता को बाहर निकालकर शुभता लाने का भी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली से पहले घर की सफाई का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के साथ ही हमें अपनी बुरी आदतों और घर की उन वस्तुओं को भी हटा देना चाहिए, जो हमारी उन्नति में रुकावट बन रही हैं। अगर आप चाहते हैं कि साल 2026 में आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, तो होली आने से पहले अपने घर के कोने-कोने की सफाई करें।

घर से तुरंत हटा दें ये 5 अशुभ चीजें

holi vastu tips 1

(Ai Generated)

टूटे हुए बर्तन

वास्तु में टूटे हुए कांच या बर्तनों को दरिद्रता का प्रतीक माना गया है। इससे न केवल मानसिक तनाव बढ़ता हैं, बल्कि ये सकारात्मक ऊर्जा को भी खत्म कर देता है। ऐसे में अगर आपके किचन में टूटे हुए कप या प्लेट्स हैं, तो उन्हें होली की सफाई में जरूर बाहर निकालें।

बंद घड़ी

घड़ी को प्रगति का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है, तो वह आपकी तरक्की को भी रोक सकती है। बंद घड़ियां घर के सदस्यों के भाग्य को कमजोर कर देती हैं और महत्वपूर्ण कामों में देरी का कारण बनती हैं। इसलिए इन्हें सही कराएं या घर से बाहर करें।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

अक्सर हम पुराने मोबाइल, चार्जर या अन्य चीजों को स्टोर रूम में रख देते हैं। वास्तु के अनुसार, खराब इलेक्ट्रॉनिक्स राहु दोष पैदा करते हैं, जिससे घर में कलह और अचानक परेशानियां आने लगती हैं। इसलिए उन्हें होली आने से पहले घर से हटा दें।

फटे-पुराने जूते और चप्पल

घर की दहलीज या अलमारी में रखे फटे जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत होते हैं। इन्हें घर में रखने से शनि देव का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन्हें तुरंत हटाएं।

सूखे हुए पौधे

पौधे जीवन और विकास के प्रतीक हैं, लेकिन अगर वे सूख जाएं तो उनसे नकारात्मकता फैलने लगती है। ऐसे में होली से पहले घर से सूखे हुए पौधों को हटाकर नए और हरे-भरे पौधे लगाएं।

क्यों जरूरी है होली से पहले सफाई?

होलिका दहन की अग्नि पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। जब हम घर से पुराना कबाड़ यानी कोई भी नकारात्मक वस्तुएं हटाते हैं, तो घर में शुभता का आगमन होता है। साथ ही साफ-सुथरे घर में ही मां लक्ष्मी वास करती हैं।

यह भी पढ़ें- Holi 2026: द्वारकाधीश मंदिर मथुरा में आज गाड़ा जाएगा होली का डांड़ा, 2 फरवरी से रसिया गायन

यह भी पढ़ें- Holashtak 2026 Date: होली से पहले के ये 8 दिन माने जाते हैं अशुभ, भूलकर भी न करें ये गलती

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।