विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2025: होली पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, जीवन में कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

Published: Wed, 05 Mar 2025 12:52 PM (IST)Updated: Wed, 05 Mar 2025 01:07 PM (IST)

होली के पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस त्योहार को हर साल देशभर में फाल्गुन माह में ...और पढ़ें

Holi 2025 Tulsi Upay: होली पर आजमाएं ये उपाय (Pic Credit-AI)
Holi 2025 Tulsi Upay: होली पर आजमाएं ये उपाय (Pic Credit-AI)

HighLights

  1. होली के त्योहार का विशेष महत्व है।
  2. होली पर तुलसी से जुड़े उपाय किए जाते हैं।
  3. इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में होली के पर्व बेहद को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस त्योहार के दिन देशभर में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। पंचांग के अनुसार, इस बार होली का पर्व 14 मार्च को है। इससे एक दिन पहले यानी 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।

धार्मिक मान्यता है कि होली के दिन तुलसी (Holi 2025 Tulsi Upay) से जुड़े उपाय करने से साधक को जीवन पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं होली पर किए जाने वाले तुलसी के उपायों के बारे में।

(Pic Credit-AI)

यह भी पढ़ें: Holi 2025 Upay: होली से पहले घर लाएं ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

आर्थिक तंगी होगी दूर

यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो होली के दिन मां तुलसी की पूजा-अर्चना करें। इस दौरान लाल कपड़े में तुलसी की मंजरी में बांधकर पर्स या फिर तिजोरी में रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही पैसों से तिजोरी कभी खाली नहीं होती है।

ग्रह दोष होगा दूर

सनातन धर्म में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है और इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए इस पौधे को लोग अपने घरों में लगाते हैं। अगर आप घर में मां लक्ष्मी का आगमन चाहते हैं, तो होली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ मां तुलसी की उपासना करें। माना जाता है कि होली के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और ग्रह दोष भी दूर होते हैं।

रुके हुए काम जल्द होंगे पूरे

होली के दिन सुबह स्नान करने के बाद लड्डू गोपाल का विधिपूर्वक अभिषेक करें। अभिषेक में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें। इसके बाद लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर उनके साथ होली खेलें। मान्यता है कि होली के दिन इस उपाय को करने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।  

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

वास्तु दोष को दूर करने के लिए होली के दिन मां तुलसी की पूजा करें। साथ ही मां तुलसी को गुलाल लगाएं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष की समस्या दूर होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन इस विधि से करें पूजा, नोट करें पूजन सामग्री

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।