Move to Jagran APP

Holi 2024 Rashifal: होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, इन राशियों की बढ़ सकती हैं समस्याएं

होली का त्योहार हिंदुओं के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार होली पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि होली के दिन किन राशियों को चंद्र ग्रहण के बुरे परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Published: Tue, 19 Mar 2024 09:00 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 09:00 PM (IST)
Holi 2024 होली पर इन राशियों को रहना होगा सतर्क

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होली का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस बार 25 मार्च, 2024 को होली मनाई जाएगी। साथ ही इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को अपने जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को होली के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

loksabha election banner

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को होली पर अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको परिवार के स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसे नजरअंदाज करना आपको भारी नुकसान में डाल सकता है। इसके साथ ही आपको व्यापार आदि में भी नुकसान हो सकता है। यदि आप तरक्की पाना चाहते हैं, तो इसके लिए शॉर्टकट न चुनें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है, इससे आपकी मानसिक सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही आपको अपने पेशेवर जीवन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस समय आपको मेहनत करने के साथ-साथ सतर्क रहने की भी जरूरत है।

यह भी पढ़ें - Holi 2024: देश के इन मंदिरों में मनाएं होली का पर्व, भक्ति में हो जाएंगे सराबोर

कुंभ राशि

कुंभ राशि को भी चंद्र ग्रहण के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी लव लाइफ में समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं। अच्छा होगा की अपनी वाणी पर सयंम रखें, वरना आपके संबंध खराब हो सकते हैं। कारोबार में भी आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी होली का समय कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला। आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगी, ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य के कारण आपको आर्थिक स्थिति में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक रिश्ते भी प्रभावित हो सकते हैं, जिस कारण आपका तनाव बढ़ सकता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.