विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2023: होली पर जरूर करें राशि के अनुसार इन चीजों का दान, घर आएंगी खुशियां

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Fri, 03 Mar 2023 07:41 PM (IST)

Holi 2023 Upay 08 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी। इस विशेष दिन पर सभी लोग भेदभाव भुलाकर होली के ...और पढ़ें

Holi 2023 ke Upay: सुख-समृद्धि के लिए होली के दिन जरूर करें इन चीजों का दान।
Holi 2023 ke Upay: सुख-समृद्धि के लिए होली के दिन जरूर करें इन चीजों का दान।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Holi 2023 ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 8 मार्च 2023, बुधवार को रंग वाली होली हर्षोल्लास के साथ खेली जाएगी। इस विशेष दिन पर सभी लोग जाति व धर्म का भेदभाव भुलाकर होली का त्यौहार धूमधाम से मनाते हैं। रंग वाली होली से पहले होलिका दहन का आयोजन किया जाता है और भगवान विष्णु व भक्त प्रहलाद की पूजा की जाती है।

बता दें कि ज्योतिष पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन और अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पूर्णिमा तिथि के दिन दान-धर्म करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जातकों को धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार होली के दिन किन चीजों का करना चाहिए दान।

राशि के अनुसार इन चीजों का करें दान (Holi 2023 ke Upay)

मेष राशि- मेष राशि के जातक इस दी जरूरतमंद को वस्त्र और धन का दान करें। इस दिन किसी गरीब को गुड़ का दान करने से भी लाभ मिलता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक होली पर अन्न का दान करें। साथ ही इस दिन चमकिले रंग के वस्त्र दान भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक होली पर हरे रंग की वस्त्र का दान करें। साथ ही खड़े मूंग की दाल का दान करना भी लाभदायक साबित हो सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि के जातक सामर्थ्य अनुसार चावल में मूंग मिलाकर किसी जरूरतमंद को दान करें। ऐसा करना लाभदायक माना जाता है।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातक जरूरतमंदों को गेहूं का दान करें। साथ ही वह इस दिन टॉर्च, मोमबत्ती जैसी वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक इस दिन किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। साथ ही घर के नजदीक किसी मंदिर में कपास का दान करें।

तुला राशि- तुला राशि के जातक किसी मंदिर में या जरूरतमंद को शक्कर, धनिया या मिश्री का दान करें। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक इस दिन मसूर की दाल या लाल वस्त्र का दान करें। इससे ग्रह शांति में मदद मिलती है।

धनु राशि- धनु राशि के जातक जरूरतमंदों को चने की दाल और पीले वस्त्र दान करें। इसके साथ सामर्थ्य अनुसार धन भी दान के रूप में दे दें।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को यह सलाह दी जाती है कि वह किसी जरूरतमंद को श्रीफल और लोहे के किसी वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक होली के दिन खड़े उड़द की दाल और कंबल का दान जरूर करें। ऐसा करने से बहुत लाभ मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि वह किसी जरूरतमंद को नए वस्त्र का दान करें। इसके साथ वह इच्छा अनुसार सात प्रकार के अनाज का दान भी कर सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।